कोलारस-लोगो का मानना है कि कोलारस न्यायाधीश, पत्रकारो को अत्यधिक जन्म देने बाली भूमि के नाम से अपनी एक पहचान बना रही है। वहीं बदरवास क्षेत्र का नाम कृषि प्रधान तथा सर्वाधिक नेताओ को जन्म देने बाली भूमि के नाम से कोलारस परगने के दोनो ब्लॉक जिले में अब्बल बने हुये है। कोलारस परगने से सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट, जिला सत्र न्यायाधीश से लेकर सिविल जज की एक लम्बी सूची है जिन्होने कोलारस का नाम कोलारस से लेकर दिल्ली तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका अदा की है। बीते रोज बुधवार को जारी सिविल जज चयनित न्यायाधीशो की सूची में कोलारस की दो बेटियो ने न्यायाधीश वर्ग-2 में चयनित होकर कोलारस ब्लॉक का नाम ऊंचा किया है। जिनमें आयुषी चौबे पुत्री मुकेश चौबे जनपद सदस्य, निशा पुत्री परमालरघुवंशी भाजपा नेता इन दोनो कोलारस की बेटियो ने न्यायाधीश के पद पर चयनित होकर कोलारस का मान बढाया है। इन दोनो बेटियो की उपलब्ध पर इनके यहां बधाई देने बालो का तांता बीते दो दिनो से लगा हुआ है इसी क्रम में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी, प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव, राजकुमार भार्गव भाजपा पार्षद कोलारस, जगराम सिंह यादव भाजपा नेता, गुडडा चौबे, रघुवीर सिंह जाट से लेकर कोलारस नगर एवं आस-पास से मिलने बाले एवं नाते रिश्तेदारो से लेकर गणमान्य नागरिको के द्वारा कोलारस से चयनित दोनो बेटियो के घर पहुंच कर बधाई देने का क्रम बुधवार की दोपहर से गुरूवार की देर रात्री तक निरंतर जारी रहा।
Tags
कोलारस
