कोलारस- एक ऐसी हास्यास्पद घटना घटित हुई जिसे पढकर आपसे रहा नही जायेगा जिसमें शिवपुरी के रहने बाले युवक के साथ वहुत बुरा हुआ। कहते है कि जब समय खराब आता है तो पेड पर बैठे व्यक्ति को भी सांप काट लेता है ऐसी ही घटना कोलारस नगर में देखने को मिली बतादें कोलारस नगर से निकलने बाली गुंजारी नदी में उफान के चलते 25 अगस्त की रात को जगतपुर से अहीर मोहल्ले की ओर जाने बाले रपटे पर नदी के तेज वहाव ने ऑटो एवं चालक को अपनी चपेट में ले लिया था डूबते को तिनके का सहारा बाली बात सामने आई और ऑटो चालक ने खजूर की डाली को पकड कर अपनी जान बचाई एवं कोलारस चिकित्सालय में उसका उपचार किया गया। इसके अगले दिन जो हास्यास्पद घटना सामने आई जिसे पढकर मौनी भी ठहाके लगाकर हसने लगेगा। सूत्रो के अनुसार ऑटो चालक रवि कुशवाह की ससुराल अहीर मोहल्ले में है जब 26 अगस्त को रवि एवं उसके रिश्तेदार ऑटो को नदी से निकालने के लिए पहुंचे तब उन्होने ऑटो को नदी से उठाने की कोशिश की जिसके चलते ऑटो की सीट उखड गई। जिसे सूखने के लिए रास्ते में रख दिया गया एवं सभी लोग ऑटो को नदी से निकालने में मदमस्त हो गये। उस रास्ते से निकलने बाला कोई साईकिल बाला राहगीर उस सूखती सीट को अपनी साईकिल पर रखकर चलता बना। जब सीट पर ध्यान गया तो देखा सीट गायब थी जिसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन पता न चल सका जैसे तैसे फिर मन बनाया कि सीट तो चली ही गई अब ऑटो को ही निकाल लिया जाये फिर ऑटो को निकालने का प्रयास किया गया। बडी मशक्कत के साथ ऑटो को रपटे तक लाया गया लेकिन इन सब में किसी का ऑटो में रखी स्टेपनी पर ध्यान नही गया। जो रपटे के नीचे लगे पाईपो में पानी के तेज वहाव आने के चलते वहने लगी। लोगो द्वारा उसे पकडने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल सकी। यह हास्यास्पद दास्तां यहीं नही रूकी ऑटो को जैसे तैसे नदी से निकाला गया एवं शाम ढलने के कारण नगर पालिका के पास यह सोच कर रख दिया गया कि सुबह होते ही इसकी मरम्मत करा ली जायेगी। लेकिन रवि को क्या पता था कि लोग रात में उसकी ऑटो के टायर ही निकाल ले जायेगे। सुबह होते ही ऑटो के टायर गायब मिले। रवि को ससुराल जाना महंगा पड गया। ससुराल क्षेत्र के लोगो द्वारा लुटने पिटने की दास्तां उक्त व्यक्ति के साथ घटित हुई। लेकिन रवि को धैर्य रखने की आवश्यकता है आज नही तो कल अच्छे दिन अवश्य आते है।
Tags
कोलारस
