सूरज यादव-कोलारस-कोलारस,नगर के खटीक मोहल्ले में निवासरत जन्मांध 15 वर्षीय हरज्ञान पुत्र सुरेश ओझा आज रात से घर से लापता हो गया है बताया जा रहा हैं कि हरज्ञान ने रात 9 बजे खाना खाया था ओर रात 10 बजे तक सो गया था । लेकिन रात के 3 बजे जव परिजन उठे तव देखा कमरे के गेट खुले थे,जब उन्होंने घर में देखा तो हरज्ञान कमरे में नही था। परिजनो ने काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन हरज्ञान का अबतक कहीं पता नही चल पाया है एवं परिजनो ने निवेदन किया है कि अगर हरज्ञान की कोई भी सूचना मिले तो इस नम्बर 9691544279 पर सूचित करें।
Tags
कोलारस