कोलारस- कोलारस रेल्वे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ट्रेन की पटरी पर मृत हुए युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक लाल कलर की शर्ट पहने हुए हैं और काला कलर का जींस और हाथ में काला बैग है। शरीर बुरी तरह डैमेज होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं।
Tags
कोलारस
