कोलारस विधायक ने आदिवासी बहनों से बंधवाईं राखी

कोलारस- रक्षाबंधन के मौके पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आदिवासियों के बीच पहुंचकर रक्षासूत्र बंधवाए। भाई-बहन के अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार के अवसर पर कोलारस विधायक ग्राम बूडाडोंगर की आदिवासी बस्ती में पहुंचे और आदिवासी बहनों से राखी बंधाकर रक्षा बंधन मनाया। इस मौके पर वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आज आदिवासी वर्ग को विकास की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मदद की किसी बर्ग को तो इसी बर्ग के भाई बहनों की मदद करने की आबश्यकता है। सबसे पिछडे और सबसे सीधे समाज के है हमारे आदिवासी भाई बहन। कोलारस विधायक ने कहा कि वह रक्षा बंधन पर बहनों को बचन दिया कि उनकी हर योजना का लाभ उन्हें दिलाऊंगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके जीवन में खुशहाली आये औऱ बह भी हम सभी की तरह सुखी जीवन जी सकें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म