बदरवास - बदरवास नगर के साक्षी गार्डन के सामने स्थित शिखर चंद जैन के घर पर मध्य रात्रि में चोरों ने धावा बोल दिया जानकारी के अनुसार राजेश जैन एवं उनके पिताजी शिखर चंद जैन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे एवं राजेश जैन का छोटा भाई मुकेश जैन गिर्राज जी घूमने गया था बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि करीब 2 बजे पीछे से खेतों में होकर पीछे के कमरे की कुंडी तोड़कर एवं कमरे से खिड़की तोड़कर घर में जा घुसे एवं राजेश जैन के कमरे एवं मुकेश जैन के कमरों को ताला तोड़कर निशाना बनाया और नगदी एवं जेवरात ले उड़े जब राजेश जैन रात्रि 3 बजे पेशाब के लिए उठा तो देखा कि दोनों कमरों के ताले टूटे हुए हैं जिसमें राजेश जैन के कमरे मैं नगदी एवं जेवरात रखे थे जिनकी कीमत 85000 बताई जा रही है
