एसपी साहब इसी तरह थाना प्रभारिओ को चटकाते रहे तो थाने की जगह पुलिस वाले लाइन में ही रहना करेंगे पसंद ,एक सप्ताह में तीन थाना प्रभारिओ पर कार्यवाही से जिले भर के थाना प्रभारी टेंशन में



शिवपुरी जिले में थाना प्रभारिओ के निलंबन की झड़ी सी लगती जा रही है एक सप्ताह के भीतर तीन थाना प्रभारिओ पर निलंबन की कार्यवाही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है सर्वप्रथम कोलारस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार  के बाद खनियाधाना थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह और अब भौंती थाना प्रभारी दिलीप पाण्डे पर एसपी राजेश चंदेल द्वारा निलंबन की कार्यवाही के बाद जिले के अन्य थाना प्रभारिओ में भय का माहोल व्याप्त है इसी तरह की कार्यवाहियाँ पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार जारी रही तो थाना प्रभारिओ के हौंसले पस्त हो जायेंगे

जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आज एक पत्रकार ने टीआई दिलीप पाण्डे पर मारपीट कर अभ्रदता करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र से सभी पत्रकार एकजुट होकर थाने पहुंच गए है। जहां सभी पत्रकार टीआई को संस्पेड करने की मांग पर अडे हुए है। जानकारी के अनुसार आज भौंती क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भगवान कृष्ण से जुडी एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल पर बायरल हुई थी। इसे लेकर आज कुछ लोगों ने थाना प्रभारी दिलीप पाण्डे को आवेदन दिया। इस आवेदन पर से आज पत्रकार सचिन कंकरिया और सचिन गुप्ता थाने पहुंचे। पत्रकारों का आरोप है कि उन्होंने थाना प्रभारी से इस मामले में बाईट देने का आग्रह किया। जिसपर थाना प्रभारी भडक गए। उन्होंने नाराज होकर पत्रकार सचिन गुप्ता को कमरे में बंद कर जमकर पीटा।
जब साथी पत्रकारों ने थाना प्रभारी को मारपीट करते देखा तो बमुश्किल पत्रकार को बचाया। उसके बाद सभी पत्रकार साथी धरने पर बैठ गए। इस मामले की सूचना जैसे ही मार्केट में पहुंची पूरा बाजार इस घटना के बाद बंद हो गया इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोश व्याप्त हो गया। पत्रकार टीआई के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अडे रहे। इस मामले को लेकर भौंती थाने का पब्लिक ने घेराब कर दिया था। उसके बाद एडीशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी रत्नेश तोमर मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने पीडित पत्रकार का मेडीकल कराकर मामले की गंभीरता को समझा और आक्रोशित भीड को समझाया। परंतु फिर भी मामला नहीं बना तो तत्काल एसपी से बात कर उक्त थाना प्रभारी को लाईन अटैच कर दिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म