विशोक व्यास कोलारस - कोलारस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं आए दिन नजर आ रही है कई बार नाबालिग चालक या तो स्वयं हादसे के शिकार हो जाते है या फिर यह नाबालिग चालक किसी और को हादसे का शिकार बना देते हैं मौजूदा समय में माता पिता अपने बच्चों की हर जिद को खुशी से पूरा कर देते हैं चाहे वे कानून के खिलाफ ही क्यों ना हो अक्सर देखा जाता है कि माता पिता अपने नाबालिग के हाथों में बाइक थमा देते हैं कई बार इसके बुरे परिणाम भी देखने को मिलते हैं 18 साल से कम उम्र के स्कूली छात्र छात्राएं स्कूटी, बाइक लेकर स्कूल जाते हैं जिन पर स्कूल प्रबंधन द्वारा अंकुश लगाया जाना चाहिए लेकिन स्कूल प्रबंधन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नही दे रहा न ही उन्हे जागरूक किया जा रहा इन नाबालिग बच्चों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में वाहन चलाते हुए आसानी से देखा जा सकता है। नाबालिग बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी तक नहीं होती है। यातायात नियमों से अंजान नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से उनके अभिभावक भी नहीं रोकते हैं। कई बार बच्चों के अभिभावक भी दोपहिया वाहनों के पीछे बैठकर सफर करते हैं। इससे हादसे की आशंका रहती है। यही नहीं शहर में नाबालिग वाहन चालकों द्वारा कॉमर्शियल वाहन भी चलाए जा रहे हैं। शहर में नाबालिग बच्चे ऑटो, मैजिक, ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों को चलाते हुए आसानी से देखा जा सकता है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा ओर हादसो का इंतजार किया जा रहा है।
Tags
कोलारस
