सूर्य प्रताप यादव कोलारस- मोवाईल में कैमरा एवं इन्टरनेट की सेवा प्रारंभ होने के बाद युवक युवतियो में सैल्फी तथा मोवाईल से फोटो खींचने का प्रचलन इतना बड गया है कि लोग फोटो को आकर्षक बनाने के चक्कर में खतरनाक जगह को कैमरे में कैद करने के लिए लालाइत रहते है। जिसके परिणाम देशभर में आये दिन फोटो खींचने तथा सैल्फी लेने के चक्कर में भारत नही कई दर्जन लोग प्रतिदिन मौत के मुंह में समा रहे है। किन्तु घटनाओ से सवक लेने की जगह युवक युवतियो में सैल्फी तथा फोटो खींचने का प्रचलन इन दिनो हद से ज्यादा देखने को मिल रहा है। लोग क्राईम खबर में फोटो खींचने के चक्कर में होने बाली घटनाओ को देखने के बाद भी उन घटनाओ से सवक नही ले रहे है। जिसका एक उदाहरण हमें मध्य प्रदेश के ही मण्डलेश्वर में एक नव विवाहिता के द्वारा पुल की रेलिंग पर बैठकर फोटो खिचवाना इतना भारी पडा कि उसे अपनी जान तक देनी पडी। भाई के घर राखी बांधकर पति के साथ ससुराल लौट रही एक नवविवाहिता विगत दिवस मण्डलेश्वर पुल से नीचे नर्मदा में गिर गई। पत्नी को अपनी आंखो के सामने नदी में गिरता देख पति के होश उड गये वह कुछ समझता इसके पहले बहुत देर हो गई। नदी के तेज वहाव में देखते ही देखते उसकी पत्नी ओझल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रुपाली पटेल की 9 मार्च 2019 को शादी हुई थी। वह भाई के यहाँ से राखी बाँधकर अपने ससुराल पति के साथ बाईक से जा रही थी, मण्डलेश्वर के नर्मदा नदी के पुल पर फोटो खींचने को गाड़ी रोककर, खूब पति पत्नी ने फोटो और सेल्फी ली , इसी दौरान पुल की रेलिंग पर बैठकर फोटो लेने के कारण , बैलेंस बिगड गया और रुपाली नदी मे गिर गई।
Tags
मध्यप्रदेश
