कोलारस- लुकवासा पुलिस चौकी प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि विगत दिवस 29 जुलाई को देहरदा चौराहे पर शासकीय जमीन के कब्जे को लेकर पांच लोगो में आपस में बात चीत के बाद हुये विवाद एवं मारपीट के चलते जमादार पुत्र मानसिंह यादव निवासी धुआं गंभीर रूप में घायल अवस्था में स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा जहां उपचार के दौरान जमादार यादव की मौत हो गई। जिसकी सूचना म़ृतक के भाई कमल पुत्र मानसिंह यादव निवासी ग्राम धुआं द्वारा 30 जुलाई को दी गई सूचना के बाद कोलारस पुलिस थाने में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर हुये विवाद में चार लोगो पर हत्या सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज किया गया। जिसमे ंभरत पुत्र मानसिंह यादव निवासी धुआं एवं चिमन पुत्र क्रपान सिंह यादव निवासी दस्तोनी पुलिस सिरसी जिला गुना को लुकवासा पुलिस ने दबाव बना कर गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है। बिवाद में शामिल यशपाल यादव निवासी ग्राम टुडयावद एवं पालू यादव निवासी टुडयावद की तलाश में लुकवासा पुलिस जुटी हुई है।
Tags
कोलारस