घर से गायब नाबालिग लडकी लुकवासा पुलिस की मदद से परिजनो को सौंपी

कोलारस-कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली लुकवासा पुलिस चौकी प्रभारी रामेश्वर शर्मा द्वारा करीब 11 दिन पूर्व से घर से बिना बताये गायब हुई नाबालिग लडकी को पुलिस के दबाव में सकुशल बापिस आकर परिजनो को गुरूवार को सौंपा गया।  लुकवासा पुलिस चौकी के ग्राम भाटी में निवास करने बाले करण सिंह की नाबालिग लडकी 28 जुलाई को पडोसी के यहां मोवाईल चार्ज करने की बात कह कर बिना बताये घर से गायब हो गई थी जिसकी सूचना लडकी के पिता करण सिंह ने 30 जुलाई को लुकवासा पुलिस चौकी को दी लुकवासा पुलिस ने 363 के तहत मामला दर्ज कर लडकी की खोज प्रारंभ की। पुलिस का दबाव के चलते गुरूवार को लावालिग लडकी लोटकर लुकवासा पुलिस थाने आई पुलिस ने परिजनो को बुला कर लडकी को परिजनो को सौंप दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म