कलेक्टर ने किया नशामुक्ति केन्द्र का निरीक्षण

    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिला चिकित्सालय शिवपुरी के भ्रमण के दौरान नशा मुक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें नशा मुक्ति केन्द्र पर कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ से स्मैक से पीड़ित आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले उपचार एवं काउन्सलिंग पर भी चर्चा की।
    कलेक्टर ने कहा कि नशा मुक्ति केन्द्र का साइन बोर्ड भी ऐसे स्थान पर लगाया जाए। जिससे लोगों को आसानी से दिख सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा, चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.पी.के.खरे एवं चिकित्सकगण साथ थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म