प्रदेश के बीड़ी, चूना-पत्थर, डोलोमाइट, लौह मैग्नीज और क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के अध्ययनरत पुत्र-पुत्रियों से प्री-मेट्रिक और पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। “शिक्षा के लिये वित्तीय सहायता” योजना में पात्र छात्र-छात्राएँ नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in/helpdesk.nsp@gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर और पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये 31 अक्टूबर है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता, जानकारी, शर्तें आदि प्रदर्शित हैं।
राज्य में श्रमिकों के बच्चे ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या के निदान के लिये जबलपुर कार्यालय के दूरभाष क्रमांक-0761-2626021, 2678595, ई-मेल- wc.jabalpur@rediffmail.com] sbd2020@rediffmail.com सागर स्थित कल्याण प्रशासक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक-7582-260675 या इंदौर में दूरभाष क्रमांक-0731-2703530, ई-मेल- waind@mp.gov.in पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Tags
मध्यप्रदेश