हरीश भार्गव, विशोक व्यास कोलारस- कोलारस पुलिस थाना रविवार को दोपहर 3 बजे से लेकर रात्री 9 बजे तक देहरदा सडक दुर्घटना को लेकर राजनीति का अखाडा बना रहा करीब 6 घण्टे चली राजनीतिक खींचतान का समापन रविवार की रात्री 8:30 बजे कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कंवर, अपर कलैक्टर आरएस बलोदिया के बीच चली अंतिम दौर की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि कोलारस थाना प्रभारी ने देहरदा सडक दुर्घटना में हुई राजाराम रघुवंशी पुत्र बुंदेल सिंह रघुवंशी की कार दुर्घटना की मौत में कोलारस पुलिस द्वारा कार चालक बीके माथुर जो कि आदिम जाति कल्याण विभाग गुना में पदस्थ है जिनके द्वारा लापरवाही से कार चलाई गई जिसके चलते राजाराम रघुवंशी की मौत जिला मुख्यालय शिवपुरी में रविवार को सुबह 9:30 बजे हुई सडक दुर्घटना में हुई जिसमें कोलारस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा कार चालक माथुर का नाम चालक के रूप में एफआईआर में शामिल न करने को लेकर कोलारस पुलिस की घोर लापरवाही मानी गई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा दोपहर के समय ही आरोपी कार चालक बीके माथुर को आरोपी के रूप में शामिल किये जाने के आदेश दिये गये। तथा कोलारस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को निलम्बित कर लाईन अटैच करने के आदेश दोपहर में ही जारी कर दिये थे किन्तु कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी एफआईआर में कार चालक बीके माथुर का नाम शामिल न करने तथा पुलिस थाने में मृतक के परिवारजनो द्वारा पुलिस को सौंप दिये जाने के बाद भी आरोपी न बनाये जाने के मामले को लेकर प्रशासन से ज्यूडिशियल जांच की मांग को लेकर कोलारस थाने के सामने सैंकडो कार्यकर्ताओ एवं मृतक के परिजनो के साथ धरने पर रविवार की शाम 4:30 बजे से 8:40 बजे तक बैठे रहे। अंत में प्रशासनिक अधिकारियो में
पुलिस अधिक्षक तथा अपर कलैक्टर के साथ कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी एवं पूर्व विधायक महेन्द्र यादव के बीच अंतिम दौर की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रविवार का अवकाश होने के कारण ज्यूडिशियल जांच का प्रतिवेदन शिवपुरी कलैक्टर द्वारा शासन को भेज दिया है। जिसकी अनुमति अवकाश होने के कारण रविवार को प्राप्त नही हो सकी जिसमें शासन की अनुमति मिलने पर ज्यूडिशियन जांच की बात प्रेस बार्ता के दौरान अपर कलैक्टर आरएस बलोदिया ने कहीं। वही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोलारस थाना प्रभारी की लापरवाही के चलते उन्हे निलम्बित कर लाईन अटैच कर दिया है उनकी विभागीय जांच तथा पूर्व के मामलो की जांच की जायेगी साथ ही कोलारस में पदस्थ आईएस आशीष तिवारी उक्त एफआईआर में लापरवाही मामले की जांच करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी भी कोलारस पुलिस थाना पहुंच गये कुल मिला कर रविवार को कोलारस पुलिस थाने में दिनभर चले घटना क्रम में कोलारस थाना प्रभारी की रवानगी तथा एफआईआर में कार चालक बीके माथुर का नाम शामिल कराने से लेकर ज्यूडिशियल एवं प्रशासनिक जांच के आदेश कराने में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा कोलारस थाना प्रांगण में रविवार को शाम 4:30 से 8:30 बजे तक चले धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने में प्रशासनिक अधिकारी विफल साबित हुये किन्तु पूर्व विधायक महेन्द्र यादव के आने के चंद मिनिट में ही उक्त धरना प्रदर्शन, आंदोलन सब समाप्त हो गया तथा जिस जांच के लिए कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी मृतक राजाराम के शव के साथ कोलारस थाना प्रांगण में धरने पर बैठे थे। उसमे ंभी उन्हे सफलता प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी में पूर्व विधायक के आने के बाद ही मिल सकी।
Tags
कोलारस
