नये आदेश तक कोलारस थाना प्रभारी रहेगे वदन सिंह पाल


कोलारस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा एफआईआर में आरोपी कार चालक का नाम शमिल न करने के चलते निलम्बित कर लाईन अटैच कर दिया है जिसके बाद पुलिस अधिक्षक द्वारा नये थाना प्रभारी के आदेश होने तक कोलारस थाना प्रभारी का प्रभार बरिष्ठ सव इस्पेक्टर वदन सिंह पाल संभालेगे जो कि लुकवासा चौकी का प्रभार संभाल चुके है। तथा बर्तमान में कोलारस थाने में पदस्थ है। कोलारस थाना प्रभारी को लेकर राजनैतिक खींचतान प्रारंभ हो गई है जिसमें कुछ नेता बदरवास थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान को कोलारस लाने का प्रयास कर रहे है तो कुछ दूसरे अन्य थाना प्रभारियो के लिए सिफरिशो का प्रयास कोलारस थाना प्रभारी के हटने के बाद कर रहे है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म