श्रीजी वेयर हाउस की जांच अभी भी जारी

 जांच करने श्रीजी वेयर हाउस पहुंचे तवादला हुये अधिकारी

कोलारस- विगत माह संपन्न हुई समर्थन मूल्य पर चना सरसों और मसूर की खरीद में घोटालों के चलते किसानों का करोड़ों रुपए का भुगतान शिवपुरी जिले में अटक गया है। नेफेड की टीम द्वारा हजारों किं्वटल चना अमानक करार दिए जाने के बाद जिले में अधिकारियों एवं सोसायटिओं में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। इसके अतिरिक्त कोलारस स्थित श्रीजी वेयरहाउस का मुद्दा सबसे विवादित रहा जहां अमानक चने की 600 कट्टे तौल करते हुए पकड़े जाने के बाद 4 जून को एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। एवं गोदाम को सील कर दिया गया था। अधिकारियों द्वारा आज पुनः कलेक्टर के आदेश पर श्रीजी वेयरहाउस को खुलवाया गया ।और उसके अंदर रखे चने की बोरियों की गिनती की गई ।जांच दल में डीआर, जिला महाप्रबंधक वाई के सिंह, पूर्व डीएम पीयूष माली,सहकारिता सी ई ओ,हर्ष वर्धन,वेयरहाउस प्रबंधक,कमल किशोर बांदिल, सहित सोसयटी प्रबंधक लक्ष्मण रावत,वेयरहाउस मालिक रोहित बिंदल सही अनेक अधिकरी कर्मचारी मौजूद थे। खास बात यह रही कि आज वे अधिकारी भी जांच दल में शामिल थे जो अपना तबादला करा कर बहुत दूर जा चुके हैं। जैसे नागरिक आपूर्ति निगम के डीएम पीयूष माली जांच दल में देखे गए। बैंहटा सोसायटी प्रबंधक लक्ष्मण रावत की मानें तो ना तो उनके सामने गोदाम को सील किया गया और ना ही उनके सामने कभी गोदाम को खोला गया । बल्कि जांच दल के अधिकारियों ने पूर्व में ताला तोड़कर गोदाम खोल लिया गया था ।जिसके बाद से ही श्रीजी बहरा हाउस पर बैंहटा सोसायटी द्वारा की गई खरीद में किसानों का भुगतान करने में जिला महाप्रबंधक द्वारा रोक लगा दी गई थी। आज पुनः गोदाम को खोल कर उक्त टीम ने गोदाम के अंदर रखे बोरों की गिनती की और चंद बोरों की सेंपलिंग कर रिपोर्ट तैयार की है ।जो कलेक्टर को कल पेश करनी है ।
सूत्रों की मानें तो यह पूरा मुद्दा रफा-दफा करने की सोची समझी योजना के तहत चल रहा है ।पिछले दो माह में गोदाम सील करने के बाद आज तक प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि पकड़े गए 600 कट्टों के अलावा गोदाम के अंदर कितना माल अमानक रखा हुआ है। विपरीत इसके जांच दल गोदाम के अंदर रखे सारे माल को एफ ए क़यू मानक बताकर आगे की कार्रवाई करना चाहता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म