रजिस्ट्री के अलावा नामांतरण भी अनिवार्यत: हों

 भोपाल शहर में क्रय- विक्रय किए गए मकान,दुकान, फ्लेट एवं अन्य जमीनों के नामांतरण अनिवार्य रूप से किए जाएं।  उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर श्री तरूण पिथोड़े ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नामांतरण प्रकरणों को शिविर लगाकर निराकृत करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सतीश कुमार, अपर कलेक्टर श्री जे.पी.सचान सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद  थे।
    बैठक में कलेक्टर श्री पिथोड़े ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि कालोनाईजर्स द्वारा फ्लेट, दुकान, मकान आदि जमीनों को बेचा जाकर उनकी मात्र रजिस्ट्री ही करवाई जा रही है और नामांतरण नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, आर.आई, एस.एल.आर, एवं ए. एस. एल. आर. को निर्देशित किया कि शहर की सभी कालोनियों में कॉलोनीवार शिविर लगा कर नामांतरण कराएं। नामांतरण पश्चात राजस्व रिकार्ड में भी नाम दर्ज किया जाना सुनिश्चित करें।
    कलेक्टर श्री पिथोड़े ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि बंटवारा और नक्शा दुरस्तीकरण का कार्य अभियान चलाकर पूर्ण करें। उन्होने कहा कि आम जनता का भरोसा सरकार पर कायम रहे इसके लिए आवश्यक है कि राजस्व के प्रकरणों का निराकण समय सीमा में हो। कलेक्टर ने कहा कि शहर में अवैध कालोनियों की जांच, सीलिंग एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण आदि की जॉच कर नियमानुसार कार्यवाही करें।
    कलेक्टर ने कहा कि राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाएं। उन्होने निर्देशित किया कि पटवारियों की बस्ता जॉच का कार्य निरंतर जारी रहे। पटवारियों द्वारा कितने नामांतरण, सीमांकन पूर्ण किये गए है इसके लिए प्रत्येक आर.आई. पटवारी 3-3 दिन में रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें। साथ ही बटान,नक्शा,दुरस्तीकरण एवं अभिलेख अपग्रेड रहे ये भी सुनिश्चित करें एवं एस.डी.एम. सप्ताह में कम से कम एक बार इसकी समीक्षा करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी डायवर्सन शुल्क पंजी, कालोनीवार तैयार करें। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों से कहा कि प्रति माह कम से कम 70 प्रतिशत राजस्व प्रकरण निराकृत किए जायें।
    बैठक में श्री पिथोड़े ने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कर जनता की शिकायतों और समस्याओं को निराकृत किया जाए। उन्होने कहा कि भोपाल शहर को सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए हम क्या प्रयास कर सकते है इसके लिए भारत सरकार के मापदण्ड अनुरूप स्वच्छ वातावरण हेतु बेहतर क्रियान्वयन करें। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ बनाने में नगर निगम को सहयोग प्रदान करें तथा सभी विभागों के अधिकारी नगर निगम से समन्वय कर भोपाल को नंबर वन पर लाने के प्रयास करें। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म