सिंध के तेज वहाव में वहा खलक सिंह यादव, तलाश जारी


विजय शर्मा- शीलकुमार यादव बदरवास-बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले ग्राम रेंझा निवासी खलक सिंह यादव पुत्र बाबू सिंह यादव उम्र करीब 40 वर्ष जो कि प्रति दिन भैंसे चराने के लिए सिंध नदी पार करके दूसरी तरफ भैंसा गंाव जाता था उसी क्रम में रविवार की सुबह करीब 8 बजे खलक सिंह यादव भैंसे चराने के लिए सिंध नदी के उस पार गया दोपहर के समय करीब 12 बजे जब खलक सिंह अपने घर भोजन करने आ रहा था उसी दौरान सिंध नदी में पानी का तेज वहाव होने के कारण नदी पार करने के दौरान नदी का बहाव अधिक होने के कारण खलक सिंह सिंध नदी में वह गया। मुन्ना यादव ने पहले खलक सिंह को बचाने का प्रयास किया किन्तु नदी का बहाव अधिक होने के कारण मुन्ना यादव ने खलक  सिंह के नदी में वह जाने की सूचना रेंझा घाट में निवास करने बाले खलक सिंह के परिवार को दी। सूचना मिलते ही खलक सिंह परिवार के सभी सदस्य सिंध नदी के पास खलक सिंह को ढूडंने जा पहुंचे किन्तु शाम ढल जाने के कारण खलक सिंह को रविवार को कोई अता-पता नही चला रेंझा घाट से टयूव के सहारे लखन यादव एवं सोनू यादव रेंझा घाट से लेकर करीब दस किलो मीटर से भी अधिक सड घाट के आगे तक खलक सिंह की नदी में तलाश करते रहे किन्तु नदी में पानी का बहाव अधिक होने तथा शाम ढल जाने के कारण रविवार की शाम तक खलक सिंह का कोई पता नही चला। 
इनका कहना है।

रविवार की दोपहर मुझे सिंध नदी के तेज बहाव में खलक सिंह यादव के वह जाने की सूचना मिली मैने तत्काल बदरवास थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिक्षक को घटना की सूचना दी उसके बाद मढीखेडा की रेसक्यू प्रभारी को भी मैने खलक सिंह के संबंध में जानकारी पहुंचा दी है। मढीखेडा की रेसक्यू टीम भी खलक सिंह के बारे में जानकारी पता करने का प्रयास कर रही है मैं खलक सिंह के सकुशल मिलने की प्रार्थना ईश्वर से करता हॅू साथ ही संकट की इस घडी में खलक सिंह के परिवार के साथ मैं पूरी मदद करने के लिए तैयार हूँ।
वीरेन्द्र रघुवंशी
विधायक कोलारस 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म