चार दिन में एसपी ने मारी डबल सैंचुरी, कोलारस के बाद अब खनियाधाना थाना प्रभारी निलम्बित


शिवपुरी - शिवपुरी जिले की कोलारस थाने में 18 अगस्त को राजाराम रघुवंशी के एक्सीडेन्ट में मृत्यु होने पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा एफआईआर में आरोपी का नाम जद उल्लेख न किया जाकर वाहन चालक दर्शाया जिसके चलते सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा निलम्बित किया गया था। अभी चार दिन ही बीते थे कि खनियाधाना के थाने मे युवक की मौत के बाद खनियाधानां में हंगामा खडा हो गया भाजपा के नेताओ द्वारा थाने का घेराव करने का ऐलान कर दिया था। पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि को खानियाधाना को छावनी में तब्दील कर दिया था। भाजपा नेता प्रीतम लोधी,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के नेतृत्व में आंदोलन किया गया ओर एसपी शिवुपरी को ज्ञापन सौपा। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीआई सुधीर सिंह कुशवाह को सस्पैंड कर दिया। एवं उनके स्थान पर लाईन में आये सुनील खैमरिया को खनियाधाना थाना की कमान सौंप दी। 
जैसा कि कल देर रात खनियाधानां थाने में शोभाराम लोधी (35) पुत्र रामप्रसाद लोधी निवासी रमपुरा महिला के साथ छेडछाड के आरोप में हवालात मेें बंद था। बताया गया था कि शोभाराम ने गांव की किसी महिला के साथ छेडछाड कर दी थी। उसकी पब्लिक ने कुटाई की ओर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एफआरव्ही गाडी में शोभाराम को शाम करीब 5 बजे बिठाकर पुलिस खनियाधानां थाने ले आई। जहां शाम 5 बजे पुलिस ने मृतक शोभाराम के खिलाफ छेडछाड का मामला दर्ज लिया।
बताया गया हैं कि अचानक ने शोभाराम लोधी थाने में चक्कर खाकर गिर गया था। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनो का आरोप था कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की उसके कारण शोभाराम की मौत हो गई।
शोभाराम लोधी की मौत के बाद परिजनो ने हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना था कि गांव में पब्लिक की कुटाई के कारण शोभाराम की मौत हुई हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म