कोलारस- श्रीधाम बृन्दावन में राधावल्लभ मंदिर एवं बांकेबिहारी मंदिर पर शुक्रवार को जन्माष्टïमी महोत्सव मनाया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कोलारस से लेकर बदरवास तक जन्माष्टïमी महोत्सव बडे ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगो ने अपने घरो में भगवान लडडू गोपाल जी की पूजा अर्चना करके भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म महोत्सव मनाया तो कोलारस नगर के प्रमुख पारिकान गोपालजी के बडे मंदिर से लेकर पंचायती मंदिर एवं अन्य गोपाल जी के मंदिरो पर रात्री 8 बजे अभिषेक के साथ मध्य रात्री जन्म आरती का कार्यक्रम कोलारस से लेकर बदरवास एवं ग्रामीण क्षेत्रो में आयोजित किये गये।
बदरवास- जन्माष्टïमी महोत्सव के क्रम में बदरवास नगर में शुक्रवार को गोपालजी मंदिर बदरवास से भगवान श्रीकृष्ण राधाजी का चल समारोह बदरवास नगर के मुख्य मार्ग से होकर निकाला गया। पूर्व में कुछ वर्षो से यादव समाज चल समारोह का आयोजन करता चला आ रहा था इसी क्रम में बदरवास में निर्मित विशाल राधा गोपालजी मंदिर निर्माण के बाद से बदरवास नगर एवं आस-पास के सभी भक्तगणो द्वारा सामुहिक रूप से भगवान श्री कृष्ण संग राधा जी के चल समारोह में भाग लेकर भव्य रूप से चल समारोह का आयोजन आयोजित किया जाने लगा। इसी क्रम में शुकव्रार की शाम से रात्री तक बदरवास नगर में चल समारोह निकाला गया। जिसमें जगह-जगह भक्तगणो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

