MP: नौकरी नियमित करने की कर रहे थे मांग, पुलिस ने भांजी लाठियां

मध्य प्रदेश के भोपाल में बिजली विभाग के अनियमित कर्मचारियों ने रविवार को नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध-प्रदर्शन इतना बढ़ गया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.
मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में बिजली विभाग में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी सुबह भोपाल के चिनार पार्क में जमा हुए. कर्मचारी जब अपनी मांगों को लेकर चिनार पार्क से रैली निकाल रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान उनकी पुलिस जवानों से धक्का-मुक्की हो गई. इसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसा दी. पुलिस की कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने आगे आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
Bhopal: Outsourced employees of the Electricity Department held a protest earlier today over their demand for regularisation of jobs; police resorted to baton-charge to disperse the protesters.
View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
60 people are talking about this

इन कर्मचारियों का आरोप है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वचन-पत्र जारी किया था, उसमें उन्हें नियमित किए जाने का वादा किया गया था लेकिन सरकार को बने आठ माह हो गए हैं, मगर उनका नियमितीकरण नहीं हुआ. कथित तौर पर राज्य के बिजली विभाग में 40 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म