PM मोदी की BJP सांसदों को सलाह- परिवार पर भी ध्यान दें, परिवारवाद से दूर रहें

बीजेपी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम अभ्यास वर्ग में पीएम मोदी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को संसदीय आचरण के साथ ही परिवारिक जीवन का पाठ पढ़ाया. बीजेपी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'अभ्यास वर्ग' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सांसदों को अपने संसदीय परिवार (जनता) के साथ ही अपने निजी परिवार की जिम्मेदारी पर भी ध्यान देना चाहिए. हालांकि सांसदों को परिवारवाद से बचना चाहिए.
सांसदों का मनोबल बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग नकारात्मकता और हीन भावना से बाहर निकलिए और उत्साही बनिए. जो पूरा कर सकते हैं, जनता से वही वादा करिए. साथ ही सामूहिक तौर पर लोगों को साथ रखिए.
पीएम मोदी ने सासंदों को क्या करना चाहिए, संसदीय आचरण, व्यवहार पर विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि अपने संसदीय परिवार (जनता) के साथ ही अपने  निजी परिवार पर की जिम्मेदारी पर भी ध्यान दें लेकिन परिवारवाद से बचें.
प्रधानमंत्री ने अपना उदाहरण दिया कि आज तक उन पर कोई दाग नहीं लगा वरना आज मैं आपसे ये बात नहीं कह पाता. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर पीएम और सीएम के कार्यकारल को मिला दें तो देश के सभी राजनेताओं में  से उनका कार्यकाल सबसे लंबा है.
पीएम मोदी ने अभी से सभी सांसदों को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां में जुटने को कहा है. उन्होंने सभी सांसदों को कार्यकर्ता भाव से काम करने को कहा. पीएम ने कहा कि कहीं भी अहंकार नहीं आना चाहिए. जो बूथ या सीट हारे वहां अभी से तैयारी करें ताकि वहां जीत मिल सके.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म