अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने किया बृक्षारोपण


शाकिर खान कोलारस-अंतरराष्ट्रीय  मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रांड एंबेसडर पं.श्री मोहित नवानी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र माथुर जी के निर्देशानुसार आई एच आर सी सी ओ कोलारस के  कार्यकर्ताओ द्वारा खालसा कृषि फार्म कुम्हारौआ रोड कोलारस पर महावृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गौड द्वारा स्वयं के व्यय से तैयार  50,000 हजार पौधे प्रदेश अध्यक्ष  माथुर को रोपण हेतु भेंट किये गये। संगठन ने एक लाख पौधे निशुल्क वितरण का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर कई पर्यावरण मित्रों ,अभिभाषकों,पत्रकारगण  हरीश भार्गव, जयपाल जाट,मुकेश रघुवंशी, मोनू प्रधान,राहुल शर्मा,शिवम पाराशर, ब्रजेश तोमर मदद बैंक, शेरा शर्मा, शर्मा,धरेंद्रको सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में  एम सी पवार आई. जी. सीआरपीएफ, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष  वीरेन्द्र माथुर,प्रदेश सचिव रविन्द्र सेंगर जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह मुन्ना राजा, आदि सहित संगठन के विभिन्न प्रदेश पदाधिकारी  देवेन्द्र पांडेय,सनोवर खान,सीमा शिवहरे ,पत्रकार गण अभिभाषक आदि आम जन उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म