कोलारस अनुविभाग के देहरदा-ईसागढ रोड पर ऐजवारा और अलावदी गांव के बीच बुधवार की रात एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि वाईक चालक व्यक्ति घायल हो गया है। आशा कार्यकर्ता अपने घर जाने के लिए परिचित की बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी, लेकिन हादसे ने उसकी जान ले ली। जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता मिथलेश उम्र 35 पत्नी शिवराज जाटव निवासी ग्राम मेघोनाबडा बुधवार को घर से शासकीय काम की कहकर निकली थी। शाम को घर लौटने के लिए देहरदा तिराहे पर बाइक सवार जगदीश पुत्र गोपाल जाटव निवासी खतौरा मिल गया। मिथलेश बाइक पर लिफ्ट लेकर जगदीश के साथ घर लौट रही थी। तभी ऐजवारा व अलावदी गांव के बीच रात करीब 8 बजे ट्रक क्रमांक आरजे11 जीबी 0820 ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आशा कार्यकर्ता और जगदीश को बदरवास अस्पताल भर्ती कराया गया। रात करीब 12 बजे आशा कार्यकर्ता को खून की उल्टियां होने लगी और दम तोड दिया। वहीं बाइक सवार जगदीश हेलमेट पहने हुए था, जिससे उसकी जान बच गई।
Tags
कोलारस