हरीश भार्गव - हार्दिक गुप्ता (हैप्पी) कोलारस - नगरभर में गणेश महोत्सव जगह-जगह धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही टंकी के राजा गणपति की प्रतिमा श्रदालुओं का मन मोह रहे है जहाँ सुबह भगवान गणेश जी का विधि-विधान के साथ पूजन कर आरती की जाती है गणेशोत्सव की धूम के तहत नगर परिषद कोलारस द्वारा धर्मशाला, हनुमान मंदिर पर 11 सितंबर को भजन संध्या आयोजन किया जा रहा है जिसमे भगवान गणपति की नयनाभिराम झांकी सजाई जाएगी एवं भजन गायको द्वारा एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया जाएगा कार्यक्रम की जानकारी दीपक भार्गव ठेकेदार द्वारा देते हुए बताया कि नगर परिषद कोलारस द्वारा गणेश उत्सव के उपलक्ष्य मे भजन संध्या एवं झांकी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है बुधवार शाम 6:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमे दिल्ली एवं आगरा के कलाकारो द्वारा भक्तिमय भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी गायक कलाकारों मे मुख्य रूप से मंजू साहू एवं नीतू शर्मा सहित अन्य कलाकर अपनी प्रस्तुति देंगे
निवेदक : रविन्द्र शिवहरे नगर परिषद अध्यक्ष, प्रियंका सिंह सीएमओ, दीपक भार्गव ठेकेदार, राजू भार्गव पार्षद, पार्षदगण एवं समस्त स्टाफ
Tags
कोलारस
