कोलारस- पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन, कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के मार्ग दर्शन में कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान द्वारा मुखविर से प्राप्त सूचना के आधार पर गठित की गई टीम द्वारा रविवार की सुबह गांधी पैट्रोल पम्प के पास भिण्ड की ओर से मुम्बई के लिए जा रहे 36 जिंदा बछडे जिन्हे व्यापारी द्वारा काटने के लिए कंटेनर मे ंभरकर ले जाया जा रहा था। जिसे कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान के द्वारा बनाई गई टीम सव इंस्पेक्टर वदनलाल पाल, आरक्षक धु्रव दुबे, आरक्षक नरेश दुबे, आरक्षक अनिल कोलारस से पडोरा के बीच पैट्रोल पम्प के पास रविवार की सुबह कंटेनर क्रमांक आरजे 18 जी ए 8039 को धर दवोचा जिसे कोलारस पुलिस थाना लाकर वोरियो की तरह कंटेनर में भरे जिंदा बछडो को आजाद कराकर कोलारस पुलिस ने कंटेनर को जप्ती में लेकर कंटेनर चालक आसम अली, क्लीनर अनीफ खान एवं उसमान खान को पुलिस गिरफ्त में लेकर कोलारस पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 327-19 धारा पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags
कोलारस
