कोलारस में कुम्हरौआ रोड स्थित गोदाम से 5 लाख रूपये के गेंहू और सरसों की चोरी

कोलारस- कुम्हरौआ रोड पर स्थित पल्लन जैन होटल फूलराज के निजी गोदाम में रखे गेंहू और सरसों के कट्टों में से 80 कट्टा सरसों एवं 250 कट्टे गेहू को  अज्ञात चोरो द्वारा पार कर लिये गया।उक्त गोदाम को मालिक ने 15 दिन पहले खोला था तब सब ठीक था। लेकिन आज गोदाम खोला तो उसमें अंदर एवं बाहर अनाज बिखरा पडा था। साथ ही गोदाम के साइड बाली सटर का ताला टूटा हुआ था। सूत्रो के अनुसार चोरो द्वारा धीरे-धीरे कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरो द्वारा दिन व दिन चोरी किये गये गूूेंहू व सरसो को रन्नौद, खतौरा एवं खरई क्षेत्र में माल के बेचे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।  घटना की जानकारी कोलारस पुलिस को दे दी है। कोलारस पुलिस इसकी खोज बीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पकड लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म