शिवपुरी/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 720.65 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 13 सितम्बर तक 982.41 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले मे 13 सितम्बर 2019 को 49.33 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 26 मि.मी., कोलारस में 40 मि.मी., करैरा में 22 मि.मी., नरवर में 38 मि.मी., पिछोर में 120 मि.मी., खनियांधाना में 90 मि.मी., पोहरी में 30 मि.मी., बदरवास में 74 मि.मी., बैराड़ में 04 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
Tags
शिवपुूरी