कोलारस-कोलारस नगर में राधाष्टïमी बडे धूम-धाम के साथ मनाई गई। राधाष्टïमी के अवसर पर सम्पूर्ण नगर राधे-राधे के नाम से गूंज उठा। राधाष्टïमी चल समारोह का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कोलारस नगर पत्रकार संघ द्वारा ए.बी. रोड कोलारस बस स्टेण्ड के पास चल समारोह में उपस्थित श्रद्घालुओ को महा प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें नगर के पत्रकार बंधुओ द्वारा सेवा भाव से बढ-चढ कर हिस्सा लिया। नगर पत्रकार संघ द्वारा महाप्रसाद का वितरण शाम 7 बजे से प्रांरभ होकर रात्रि 10 बजे तक चला। इस चल समारोह में हजारो श्रद्घालुओ की भीड देखने को मिली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधाष्टïमी नगरवासियो द्वारा धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया मिनी वृंदावन के नाम से जाना जाने बाला कोलारस में मनमोहक झांकियो के साथ वृंदावन जैसा नजारा श्रद्घालुओ का मन मोह रहा था। इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की जनता में उमंग नजर आई।
Tags
कोलारस
