सूरज यादव-कोलारस-विगत दिवस शुक्रवार की देर शाम कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर आयोजित श्री राधाष्टïमी चल समारोह के कार्यक्रम में शिवपुरी से चलकर कोलारस पधारे सांसद केपी यादव कोलारस आगमन के दौरान सर्व प्रथम दैनिक आचरण कार्यालय पर पहुंचे जहां मीडिया कर्मी, भाजपा कार्यकर्ता, यादव समाज के पदाधिकारी मौजूद थे। जिनकी उपस्थिति में गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद भाई के.पी. यादव के सांसद बनने के बाद तीसरी बार कोलारस आगमन तथा राधाष्टïमी चल समारोह में किसी सांसद द्वारा पहली बार आगमन पर कोलारस नगर एवं क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल देखने को मिला। हमारे दैनिक आचरण कार्यालय कोलारस आगमन के दौरान दा टूडे टाईम्स इण्डिया के प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव ने सांसद केपी यादव से चुनाव में मिली सफलता को लेकर सवाल किया तो सांसद यादव ने कहा कि मेरी जीत के असली हीरो देश के प्रधानमंत्री मोदी जी, पार्टी के कार्यकर्ता, मतदाताओ का आशीर्वाद के साथ-साथ आप जैसे मीडिया कर्मियो के विशेष सहयोग से मैं संसद सदस्य चुना गया। यादव ने कहा कि अभी कई कार्यक्रमो में मुझे शामिल होना है अगली बार जब भी कोलारस आऊंगा आप यानि मीडिया कर्मियो से भविष्य की योजनाओ पर विस्तार से चर्चा एवं उन्हे अमल में लाने का मेरे द्वारा पूरा-पूरा प्रयास किया जायेगा। दैनिक आचरण कार्यालय कोलारस आगमन के दौरान कल्याण सिंह यादव बंटी भैया अध्यक्ष यादव महासभा जिला शिवपुरी, उपेन्द्र सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष यादव महासभा, यादव महासभा के अध्यक्ष किशन सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह बांसखेडा बाले, अवतार सिंह यादव बारौद बाले, शीलकुमार यादव पत्रकार, विशोक व्यास पत्रकार, रामजीलाल गोस्वामी पत्रकार, हार्दिक गुप्ता पत्रकार, सूरज यादव पत्रकार, कैलाश यादव अभिभाषक, डॉ. राजेश भार्गव अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कोलारस, राजकुमार भार्गव पार्षद कोलारस, राजा पठान कोलारस, भागीरथ सैन, टोनी यादव, मनोज रघुवंशी अटरूनी, नाथू सिंह भदौरिया, गोपाल कवीरपंथी, नीरज भार्गव, भरत भार्गव, विवेक भार्गव सहित सैंकडो लोग गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव के दैनिक आचरण कार्यालय कोलारस आगमन के दौरान स्वागत के कार्यक्रम में मौजूद थे।
Tags
कोलारस
