एनपीएस भारत छोडों आंदोलन की हुई शुरूआत......









शिवपुरी - पुरानी पेंशन वहाली को लेकर एनएमओपीएस संगठन ने संगठित होकर एक निर्धारित कार्ययोजना के तहत गत रोज भोपाल में गांधीभवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न किया। जिसमें प्रदेश भर के संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बडी संख्या में शामिल हुये और उन्हेांने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुये आंदोलन की शुरूआत की। इसके दौरान भोपाल एनपीएस भारत छोडो आंदोलन की शुरूआत कर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। संगठन के प्रवक्ता मनोज शर्मा, जिला संयोजक केपी जैन एवं केार कमेटी सदस्य मनमोहन जाटव जिलाध्यक्ष जनक सिंह  ने संयुक्त रूप से बताया कि 01 सितम्बर को भोपाल में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डहरिया ने कहा कि नई पेंशन सीपीआर , एनएसडीएल, प्राणकिट यह कोड़ है  जिन कर्मचारियों को मिल रही है , यह एक घातक बीमारी है। इसे भारत से दूर करना है। इसलिये हमें हमारी पुरानी पेंशन ही चाहिये। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय वंधु ने यह बिगुल बजाया है। आप सभी कर्मचारी अपने अपने विभागों की तत्काल मीटिंग करें और नये सदस्य बनायें तथा ब्लॉक, नगर, जिला और संभाग पर ब्यापक रूप से सामूहिक हस्ताक्षर करें। प्रवक्ता श्री शर्मा ने बताया कि बैठक का निर्णय हमारे जिलाध्यक्ष जनकसिंह रावत ने बताया कि 15 सितम्बर तक ब्लॉक जिला कार्यकारिणी का गठन, 22 सितम्बर को ब्लॉक, नगर पर रैली, 02 अक्टूबर को गांधीवादी तरीके से जिला स्तर पर रैली कर सामूहिक उपवास कर पुरानी पेंशन वहाली मांग हेतु शांतिवाधित कर कार्यक्रम होगा। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन वहाली करने का वचन मेन्यूफेस्टो में शामिल किया गया है। इसे याद दिलाने के लिये यदि साडे छ: लाख कर्मचारियों की सरकार ने यदि नहीं सुनी तो मजबूरन संगठन को आंदेालन करने पर बाध्य होना पडेगा। इस मौके पर संगठित कर्मचारियों ने एक स्वर में अपनी मांग को नारे के रूप मेें वुलंद किया और कहा कि हम सबकी एक ही मांग , पुरानी पेंशन को करो वहाल, हमें चाहिये हमारा हक।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म