पत्रकारो पर हो रहे लगातार एक के बाद एक हमले....






बैराड़ - देश का चौथा स्तंभ माना जाने वाला पत्रकार आज कहीं न कहीं अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगा है आए दिन पत्रकारो पर हमले की खबर सुनने को मिल रही है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे बैराड़ क्षेत्र के पत्रकार एवं राष्ट्रीय  भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के ब्लॉक अध्यक्ष माखन सिंह धाकड़ पर कस्बे में बिजली के करंट से युवक की मौत पर हुए चक्काजाम के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करने को लेकर तीन युवकों द्वारा धाकड़ के घर जाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार माखन सिंह धाकड़ बिजली घर के सामने बीते रोज लगाए गए जाम के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करने को लेकर कस्वे के अन्नू तोमर,मंगल रावत एवं धर्मेंद्र सोनी तीनों ने मिलकर धाकड़ के घर जाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी ।धाकड़ की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपियों पर धारा 452, 323, 294, 506, 34 की  कायमी की गई है।। धाकड़ पर हुए हमले की  बैराड़ के पत्रकार भगवती सिंघल सुनील मुद्गल महावीर शर्मा ललित मुद्गल प्रिंस प्रजापति, धीरज ओझा प्रदीप गुप्ता ,सतीश धाकड़  प्रद्युम्न यादव आदि ने निंदा की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म