कोलारस-कोलारस नगर में ए.बी. रोड के राजा गणपति प्रतिमा के लिए गये भक्तो पर विसर्जन के दौरान मधुमक्खियो ने धाबा बोल दिया। जिसमें एक दर्जन से अधिक श्रद्घालु घायल हो गये। जानकारी के अनुसार थाने के सामने विराजित गणेश प्रतिमा को श्रद्घालुओ द्वारा विसर्जन के लिए गोरा टीला सिंध नदी पर ले जाया गया एवं वहां पर स्थित एक चवुत्तरे पर भगवान गणेश की प्रतिमा को रखकर पूजा अर्चना की गई। इसी दौरान श्रद्घालुओ पर मधुमक्खियो ने हमला बोल दिया जैसे तैसे लोगो ने अपनी जान बचाई जिसमें 11 लोग घायल हो गये। एवं कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाये गये। दो लोगो की गंभीर हालत होने के कारण जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जहां से उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
Tags
कोलारस
