कोलारस नगर में गणेशोत्सव बडे धूम-धाम के साथ मनाया गया जगह-जगह हवन पूजन एवं भण्डारे के साथ भगवान गणपति की प्रतिमाओ को विसर्जित किया गया। एवं गणेश महोत्सव सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ एवं घरो और मोहल्लो से धूम धाम एवं गाजे बाजे के साथ श्रद्घालुओ ने भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए तालाबो एवं नदियो का रूख लिया। नगर में लोडिंग वाहन एवं ट्रॉलियो पर भगवान की गणेश की विशाल मुर्तियांए लेकर सैंकडो श्रद्घालू प्रतिमा विसर्जित करने के लिए पहुंचे। मूर्ति विसर्जिन का कार्य मध्य रात्री तक जारी रहने तक जारी है। नगर में करीब 20 फीट गणेश प्रतिमा रामेश्वर धाम मंदिर केे मठाधीश मुकेश पाराशर के नेत्रत्व में श्रद्घालुओ द्वारा बडे धूम धाम से सम्पूर्ण नगर में जुलूस निकालकर अमोला पुल पर विसर्जन किया गया। कोलारस के जगतपुर गणेश समिति द्वारा विगत दिवस भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारो द्वारा मनमोहक भजन गाये गये जिन्होने भजन को झूमने पर मजबूर कर दिया था। एवं
समापन के दिन जगतपुर गणेश समिति द्वारा स्व. मनीष बाथम की पुत्री को 6 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई। समिति में विक्की शिवहरे, भैयालाल राठौर, सुनील रजक, सतीश ओझा, नेहाल अग्रवाल, विवेक चंदेल आदि लोगो ने सहयोग दिया।

Tags
कोलारस