कोलारस-पचावली स्थित सिंध नदी मैं रविवार की सुबह एक युवक ने अचानक से छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र कच्ची कुशवाह निवासी डगोरा की तबीयत 3 दिन से खराब होने के चलते राकेश के परिजन इलाज के लिए उसे शिवपुरी ले जा रहे थे पचावली बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते समय राकेश ने अपने परिजनों से कहा कि मुझे बाथरूम जाना है और उसने पास स्थित घाट पर पहुंचकर अचानक से नदी में छलांग लगा दी उसके पीछे आ रहा उसका भाई ने देखा तो स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया लेकिन उक्त युवक का पता ना चल सका रन्नौद पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर छानबीन शुरू कर दी
Tags
कोलारस
