चोरो ने बनाया ज्वैलर्स की दुकान को निशाना, दीवार तोड उडाया माल



कोलारस थाने के अतंर्गत आने वाली लुकवासा चौकी में रविवार की रात चोरो ने एक ज्वैलर्स की दुकान की दिवार को फोडते हुये चोरी की घटना को अंजाम दिया।यह चोरी कैमरो में कैंद हुई हैं।लुकवासा में शनिवार और रविवार की रात एबी रोड पर स्थित गिर्राज ज्वैलर्स की दुकान में चोरो ने दिवाल को फोडते हुए ज्वैलर्स की दुकान मे प्रवेश कर गए। गिर्राज ज्वैलर्स के संचालक ने बताया कि हम प्रतिदिन अपने ज्वैलर्स घर ले जाते हैं। दुकान में रेजगारी और गोल्ड और सिल्वर का कचरा चोरी हुआ हैं। कुल मिलाकर 20 हजार रू के मुल्य का समान चोरी हुआ है।उकत चोरी दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरो में भी कैद हुई है। चोरी का समय रात 12 बजे का बताया जा रहा हैं। अगर ज्वैलर्स अपना समान घर नही ले जाते तो यह चोरी बडी हो सकती थी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म