प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बदरवास की ब्लॉक इकाई द्वारा किया संगठन की वार्षिक मीटिंग का आयोजन

शीलकुमार यादव - सूरज गुप्ता बदरवास - प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बदरवास की ब्लॉक इकाई द्वारा संगठन की वार्षिक मीटिंग का आयोजन साक्षी गार्डन में किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पदाधिकारी धीरज शर्मा, आलोक चौधरी सहित सम्पूर्ण ब्लॉक के सभी प्राइवेट स्कूलों के संचालक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के अभिनंदन के साथ हुई तत्पश्चात सभी ने एक-दूसरे से परिचय किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में ब्लॉक पदाधिकारियों ने एसोसिएशन की वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जिसका सभी संचालकों ने समर्थन व्यक्त किया।
शिवपुरी में आगामी समय में आयोजित होने वाले शिक्षामंत्री महोदय के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।
इस मीटिंग में बदरवास ब्लॉक से विनोद रघुवंशी, राकेश यादव, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, संजय झा, प्रमोद रजक, अखिलेश शर्मा, विवेक पांडेय, राजीव शर्मा, गणेश शंकर शर्मा, राम सिंह सुमन, हरवीर रमन, आरिफ खान, राम भारत धाकड़, गोपाल सत्यार्थी,  रामवीर यादव, जुम्मन कुर्रेशी, घनश्याम शर्मा सहित स्कूल संचालक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म