दुर्लभ, अतिसुंदर इसे और व्यवस्थित करेंगेः संदीप माकिन



 हरीशभार्गव- ग्वालियर दुर्लभ  अतिसुंदर इसे और व्यवस्थित किये जाने की जरूरत है निगम म्यूजियम को अब अंर्तराष्ट्रीय मापदंडों के हिसाब से और विकसित किया जायेगा उक्त उदगार आज नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने निगम म्यूजियम का भ्रमण करने के दौरान व्यक्त किये माकिन आज अचानक दोपहर नगर निगम म्यूजियम पहुंचे थे। उनको म्यूजियम प्रभारी राकेश मित्तल  पुरा विशेषज्ञ प्रमेश धौलाखंडी ने म्यूजियम की बारीकी से जानकारी दी।
माकिन आज अकेले ही बिना सूचना निगम म्यूजियम के अवलोकन हेतु पहुंचे। उनको देखकर म्यूजियम प्रभारी कर्मचारी सभी अचरज में रह गये। वहीं आम पर्यटक भी उस समय भ्रमण कर  रहे थे। निगम आयुक्त ने म्यूजियम में हर प्रदर्शित वस्तु बेहद बारीकी से देखी। उन्होंने दुर्लभ सोनचिड़िया सहित हाथी दांत की बनी कलाकृतियां भी देखी। वह 1857 की क्रांति के हथियार बंदूक, पिस्टल, भाले कछुआ कवच भी देख प्रभावित हुये। आयुक्त माकिन ने विभिन्न जानवर पशु, पक्षियोंकी दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण को भी सराहा। उन्होंने कांच कला दीर्घा में विभिन्न सामग्री विशेषकर 1902 में प्रिंस आफ वेल्स के आगमन के समय उपयोग की गई क्राॅकरी को भी देखा। वहीं उन्होंने 8वीं, 9वीं 10वीं शताब्दी की उत्कृष्ट मूर्तिकला को भी सराहा।
आयुक्त माकिन ने बाद में निगम संग्रहालय को और व्यवस्थित करने की बात भी कहीं। उन्होंने सत्ता सुधार से चर्चा में कहा कि निगम म्यूजियम को अब अंर्तराष्ट्रीय स्तर के मापदंड से सजाया संवारा जायेगा। उन्होंने वहां अधिक एलईडी लाइट लगाने नये शोकेस प्रदर्शन सामान को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने की बात भी कहीं। आयुक्त माकिन ने कहा कि निगम म्यूजियम वास्तव में अनूठा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म