विधायक रामबाई ने पागल कहा तो बुजुर्ग ने पत्थर से सर फोड़ लिया


दमोह। कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों के साथ जनसमस्याओं (Public issues) का आवेदन देने पहुंचे एक व्यक्ति ने पत्थर मारकर अपना सिर फोड़ लिया। पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गया। उसे तुरंत अधिकारियों ने 108 से जिला अस्पताल भेजा। इस बीच कलेक्टोरेट (Collectorate) के गेट पर ADM आनंद कोपरिया (Anand Kopariya) मौजूद थे, उनकी आंखों के सामने ही बुजुर्ग ने अपने कुर्ते के जेब से पत्थर निकालकर सिर पर मारा था। 

बटियागढ़ ब्लाक के फुटेराकलां वासियों के साथ प्रकाश राय (Prakash Rai) उम्र 58 वर्ष ने 3 सितंबर को जनसुनवाई में आवेदन देकर पीने के पानी की समस्या हल कराने और पंचायत में हुए कार्यों की जांच कराने की बात कही थी और जांच नहीं होने पर कलेक्टोरेट परिसर में आत्महत्या (Suicide) की चेतावनी दी थी। राय ने इस मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में अपने साथ लेकर आए पत्थर से सिर फोड़ दिया। जिसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के कुछ देर बाद पथरिया विधायक रामबाई ((MLA Rambai Singh) भी मौके पर पहुंचीं उन्होंने एडीएम से कहा कि यह व्यक्ति पागल है और इसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रकाश राय ने बताया कि ग्राम के लोग खारा पानी पी रहे हैं मेरे द्वारा पहले अपने खेत के बोर से ग्रामीणाें को पानी पिलाया जाता था लेकिन पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार कर बोर कराए गए जिससे खारा पानी आ रहा है लोगों की समस्या को हल नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज पुन: आवेदन देकर पिछले आवेदन पर जब कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की तो कोई उचित जबाव नहीं मिला, जिस पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कलेक्टोरेट में विधायक रामबाई सिंह भी मौजूद थीं जिनका कहना था कि मैं तो पागल हूं और इस तरह के काम करता रहता हूं। प्रशासन की अनदेखी और विधायक के पागल कहने पर मैंने सिर में पत्थर मारकर खुद को घायल कर लिया। यदि पंचायत के कार्यों की जांच नहीं हुई और पानी की समस्या हल नहीं हुई तो मैं आत्महत्या करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म