भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपना अध्यक्ष चुनते हैं सुशील रघुवंशी
शिवपुरी-()भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तृतीय चरण में संगठन के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसमें 11 सितंबर से निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ हुई है जिसमें जिसके लिए शिवपुरी जिले के सभी मंडलों में मंडल बैठके 17 एवं 18 सितंबर को आयोजित की गई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से हम अपना अध्यक्ष चुनते हैं सर्वप्रथम बूथ की समिति का गठन होता है उसके उपरांत वार्ड, फिर मंडल, जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाता है जबकि अन्य दलों में एक परिवार के भीतर ही अध्यक्ष चुन लिया जाता है भारतीय जनता पार्टी के इसी लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के चुनाव संपन्न किए जा रहे हैं जिसमें एक आम कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
मंडल बैठक में जिले के सह निर्वाचन अधिकारी राजू बाथम ने बताया कि इस निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मंडल बैठकों में जिलाध्यक्ष एवं मंडल निर्वाचन अधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी ने पहुंचकर सभी मंडलों पर ग्राम व नगर केंद्रों पर तीन तीन व्यक्तियों की टोली बनाई गई है जिसमें से दो व्यक्ति उस नगर व ग्राम केंद्र के एवं एक बाहर से लिया गया है जो आगामी 22 से 28 सितंबर के बीच प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने-अपने मतदान केंद्र पर बूथ समितियों का गठन करेगा बूथ समिति गठन के उपरांत 11 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच मंडल अध्यक्ष के चुनाव संपन्न किए जाएंगे एवं उसके उपरांत 11 नवंबर से जिला अध्यक्ष के चुनाव संपन्न होंगे इस चुनाव में बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता एवं निर्वाचन प्रक्रिया के अधीन अधिकृत फॉर्मेट में ही समिति का गठन होगा जिसमें महिला अनुसूचित जाति आदि का अनुपात रहेगा।
इन बैठकों में मंडल में निवासरत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निगम मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री मंडल कार्यकारिणी मोर्चो के जिले की कार्यकारिणी मंडल की कार्यकारिणी पालक संयोजक सेक्टर प्रभारी निर्वाचन अधिकारी सह अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
शिवपुूरी