
कोलारस- भारतीय किसान संघ द्वारा कोलारस तहसील की बैठक आज राज होटल टोल टैक्स के पास पूरनखेडी पर संपन्न हुई जिसमें क्षेत्र के 20, 25 गांव के करीब 200 लोगों ने भाग लिया इसमें भगवान बलराम की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई बैठक में जिला अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह यादव जिला संयोजिका अवंति लोधी जिला सदस्य नरेंद्र शर्मा शिवपुरी तहसील अध्यक्ष राजेश बर्मा कॉल राज तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह दांगी तहसील उपाध्यक्ष गिरराज रावत युवा वाहिनी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लोधी रन्नोद तहसील अध्यक्ष इंद्रजीत जी शर्मा मीडिया प्रभारी गिरराज कुलवारा नरेश रजक अर्जुन रावत महेंद्र रावत अमोल सिंह लोधी विक्रम सिंह लोधी जीतू दांगी नरेंद्र सिंह दांगी चन्द्रभान दांगी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे बैठक में बलराम जयंती मनाई गई साथ ही आगामी 16 सितंबर को जिले में होने वाले आंदोलन के बारे में चर्चा की गई 16 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल संख्या एकत्रित कर ज्ञापन दिया जाएगा तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह दांगी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी हुई है नाही बीमा की राशि नाही बोनस और ना ही 200000 रूपये किसान के खाते में आए इसी विषय को लेकर पूरे जिले भर के किसानों द्वारा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा तथा सभी किसान भाइयों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में 16 सितंबर 11 बजे कलेक्ट्रेट पर उपस्थित हो।
Tags
कोलारस