तीन दिन तक होंगे रंगा रंग कार्यक्रम

कोलारस-देश भर में 29 सितंबर को अग्रसेन जयंती बडे ही धूमधाम से मनाई जाना है आगामी कार्यक्रमो को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में महिला मंडल की एक बैठक का आयोजन किया गया अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज गोयल ने बताया की अग्रसेन जयंती के पूर्व तीन दिन तक संस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जाएगा इसी क्रम में आज आगामी संस्कृतिक कार्यक्रमो पर रूप रेखा बनाई गई यह संस्कृतिक कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगे 25 सितंबर को (1) फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एक वर्ष से सात वर्ष तक के बच्चों के लिए बेस्ट सामग्रियों से बनकर आना है 
(2) डांस प्रतियोगिता दो ग्रुपों के लिए पांच वर्ष से तेरह वर्ष तक के बच्चों के लिए तेरह से ऊपर महिला एवं बालिकाओं के लिए
26 सितंबर को (1) मटकी फोड प्रतियोगिता पंद्रह वर्ष से ऊपर की महिला एवं बालिकाओं के लिए (2) रुई से फूलवती बनाओ प्रतियोगिता 50 वर्ष की महिलाओं के लिए 
(3) छतरी (अम्ब्रेला) सजाओ प्रतियोगिता 
27 सितंबर को (1) गुपचुप फनी प्रतियोगिता 15 वर्ष से ऊपर की महिलाएं एवं बालिकाओ के लिए (2)ड्रॉइंग प्रतियोगिया 5 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए (3)वाद विबाद प्रतियोगता सभी महिलाओं के लिए विषय देवरानी जिठानी सास बहू ननद भाभी 

28 को अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में बाल मेले का आयोजन एवं 29 को नगर के मख्यमर्गो से चल समारोह निकलेगा यह चल समारोह अग्रवाल धर्मशाला पर पहुचेगा जिसके बाद समाज की प्रतिभाओं का सम्मान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गुप्ता एवं मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म