भाजपा मण्डल अध्यक्षो की घोषणा अक्टूम्बर में, कोलारस से ब्राह्मण, बदरवास से यादव, रन्नौद से लोधी के नाम आगे


हरीश भार्गव - शील कुमार यादव- कोलारस-बदरवास- मध्य प्रदेश की राजनीति में भले ही भाजपा सत्ता में न हो किन्तु प्रदेश में 29 मे से 28 सांसद तथा केन्द्र में मोदी सरकार होने के कारण भाजपाईयो को ऐसा लग रहा है कि महाराष्टï्र एवं हरियाणा के चुनाव परिणाम आने के बाद नबम्बर-दिसम्बर में प्रदेश की राजनीति में बदलाव कर्नाटक की तरह देखने को मिल सकता है। जिसको लेकर कांग्रेस संगठन के लोग सत्ता में होने के बाद भी सक्रिय दिखाई नही दे रहे। जबकि भाजपा संगठन के लोग प्रदेश में विपक्ष में होने के बाद भी सक्रिय बने हुये है। भाजपा में संगठनात्मक चुनावो की प्रक्रिया जारी है। जिसमें पहले छोटे स्तर पर उसके बाद मण्डल तथा बाद में जिला तथा प्रदेश का अध्यक्ष भाजपा संगठन की ओर से बनाये जायेगे। जिसको लेकर सबसे पहले छोटे स्तर पर कमेटियां तथा उसके बाद मण्डल एवं जिलाध्यक्ष के दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी जताने में पीछे नही है। हम बात कर रहे है कोलारस परगने की तो यहां भाजपा संगठन में तीन मण्डल बने हुये है जिनमें कोलारस, बदरवास, रन्नौद है। इन तीनो मण्डलो के अध्यक्षो की घोषणा अक्टूम्बर माह में होगी जिसके बाद जिलाध्यक्ष बनाये जायेगे। कुल मिलाकर नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत से लेकर मण्डियो तथा जल संशाधन समीतियो से लेकर सोसायटियो के चुनाव होने से पूर्व भाजपा संगठन मण्डल एवं जिलाध्यक्षो को की घोषणा कर सकती है। जिससे स्थानीय स्तर के चुनावो में भाजपा के लोग अधिक से अधिक जीत कर आ सके। 


कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिए कई नाम, ब्राह्मण, बनिया में से हो सकता है मण्डल अध्यक्ष

भाजपा संगठन में मण्डल अध्यक्ष की घोषणा भले ही अक्टूम्बर माह में हो किन्तु अध्यक्ष पद के दावेदारो से लेकर संगठन में अपने जगह बनाने के लिए भाजपा संगठन के कई कार्यकर्ता अपने-अपने नाम सोशल मीडिया पर चला रहे है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरो की सच्चाई जानने का जब हमारे द्वारा प्रयास किया गया तो कोलारस से लेकर ग्वालियर तक के संगठन से जुडे लोगो से चर्चा करने के बाद जो जानकारी निकल कर सामने आई है उस हिसाव से स्थानीय संस्थाओ के चुनाव से लेकर आगामी विधानसभा एवं लोकसभा के चुनावो को ध्यान में रखते हुये जातिगत समीकरणो को साधते हुये भाजपा संगठन मण्डल से लेकर जिला एवं प्रदेश का अध्यक्ष तय होंगे। भाजपा संगठन की ओर से जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके आधार पर खुल कर तो किसी भी नेता ने स्वयं तथा संगठन के अध्यक्षो  के नाम नही लिये किन्तु संकेत के रूप में यह अवश्य कहा कि कोलारस एवं रन्नौद में से एक स्थान पर ब्राहा्रण समाज का व्यक्ति मण्डल अध्यक्ष हो सकता है। वहीं बदरवास के बारे में बताया गया कि बदरवास यादव वाहुल्य होने के कारण बदरवास से यादव समाज के व्यक्ति को भाजपा संगठन मण्डल अध्यक्ष बना सकता है। कोलारस में बर्तमान में मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमरिया है जिन्हे भाजपा संगठन पुन: मण्डल अध्यक्ष बना सकता है। क्यो कि रन्नौद मण्डल से लोधी समाज के व्यक्ति को मण्डल अध्यक्ष बनाने की अटकले अधिक है। जिसके चलते कोलारस में भाजपा संगठन पुन: ब्राहा्रण समाज के भाजपा कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष बना सकता है। इनके अलावा दूसरे नम्बर पर रामेश्वर विंदल का नाम भी सुर्खियो में बना हुआ है विपिन खैमरिया की जगह यदि दूसरे नाम पर विचार होता है तो रामेश्वर विंदल अथवा गुरूप्रीत सिंह चीमा मण्डल अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे है। इन तीनो नामो के अलावा भाजपा संगठन अन्य नाम पर विचार करता है तो रामजीलाल धाकड, शिवकुमार चौहान, नरेन्द्र धाकड, जगदीश जादौन, डॉ. राजेश भार्गव, राम सडैया, जगदीश भटट, डॉ. राजकुमार गुप्ता, जगदीश भटट,राजकुमार भार्गव पार्षद, बसंत श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा मोहरा बाले, विशोक व्यास, मुकेश रघुवंशी, अजय रघुवंशी, मनोज रघुवंशी सहित भाजपा संगठन की ओर से कई अन्य नाम भी कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश कर सकते है। किन्तु यह तय है कि रन्नौद में यदि लोधी समाज के व्यक्ति को मण्डल अध्यक्ष बनाया जाता है तो ऐसी स्थिति में कोलारस में बा्रहा्रण समाज के कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 


बदरवास में भाजपा संगठन कर रहा है यादव मण्डल अध्यक्ष की तलाश
बदरवास में भाजपा संगठन की हम बात करें तो बदरवास क्षेत्र यादव वाहुल्य माना जाता है  यादव समाज का झुकाव महेन्द्र यादव एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के पद पर होने तक कांग्रे्रस की ओर माना जाता था किन्तु कोलारस विधानसभा से लोकसभा एवं विधानसभा दोनो ही चुनावो में कांग्रेस की हार बाद यादव समाज का झुकाब भाजपा की ओर बडा है जिसका लाभ उठाने के लिए भाजपा बदरवास में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बंसल के स्थान पर किसी यादव कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष बना सकती है। बदरवास में भाजपा की ओर से मण्डल अध्यक्ष के लिए बैसे तो अनेक नाम है किन्तु प्रमुख रूप से कल्याण सिंह यादव, अवतार सिंह यादव, चन्द्रपाल यादव, शिशुपाल यादव, नैनूलाल सोनी, सुरेश सोनी जैसे नाम मण्डल अध्यक्ष के लिए सबसे ज्यादा चर्चाओ में बने हुये है। संगठन की ओर से जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उस हिसाव से भाजपा संगठन बदरवास मण्डल में यादव कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष बना कर यादवी वोट भाजपा के पक्ष में बडाने को लेकर यादवी कार्ड चल सकता है। 


रन्नौद मण्डल में कई दावेदार लोधी कार्यकर्ता हो सकता है संगठन की पसंद
कोलारस परगने के अंतर्गत आने बाले रन्नौद मण्डल की हम बात करें तो यहां से बर्तमान में हेमपाल सिंह दांगी मण्डल अध्यक्ष है। किन्तु भाजपा संगठन इस बार रन्नौद मण्डल में बदलाव का प्रयास कर रहा है। इस क्रम में रन्नौद में मण्डल अध्यक्ष के लिए कई नाम निकल कर सामने आ रहे है जिसमें सबसे मजबूत नाम लोधी समाज के कार्यकर्ता सुरेन्द्र लोधी का सुनाई दे रहा है।  जो कि रन्नौद मण्डल से भाजपा के मण्डल अध्यक्ष हो सकते है इनके अलावा कई अन्य नाम भी भाजपा संगठन में दिखाई दे रहे है जिनमें बर्तमान अध्यक्ष हेमपाल सिंह दांगी, अबध वोहरे, बंटी सिकरवार सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मण्डल अध्यक्ष के लिए दाबेदारी पेश कर सकते है। किन्तु निष्कर्ष की हम बात करें तो यह तय है कि कोलारस परगने के तीनो मण्डलो में बदरवास से यादव कार्यकर्ता का नाम सबसे आगे हो सकता है तो वही रन्नौद से लोधी, ब्राहा्रण, ठाकुर कार्यकर्ता के नाम पर विचार चल रहा है। तो कोलारस से यदि संगठन के बडे कार्यकर्ता हस्ताक्षेप नही करते है तो कोलारस से ब्राहा्रण, बनिया, ठाकुर, सिक्ख, धाकड जैसे समाज के कार्यकर्ताओ में से एक समाज के व्यक्ति को मण्डल अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म