कोलारस- रविवार 22 सितंबर को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले कोलारस विकास खंड के अधिकारी-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कोलारस को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । संगठन की ओर से उक्त जानकारी देते हुए संगठन के पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश एवं प्रांताध्यक्ष परमानंद डेहरिया के आह्वान पर प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य मनमोहन जाटव , जिला संयोजक केपी जैन व जिलाध्यक्ष जनक सिंह रावत के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागों में ज्ञापन सौंपे गए । इसी क्रम में कोलारस में विजय शर्मा ,राजेश धाकड, विक्रम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की मांग है कि 2004 के बाद केंद्र सरकार व 2005 के बाद राज्य सरकार द्वारा बंद कर दी गई पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए, क्योंकि नई पेंशन योजना(एनपीएस) पूरी तरह से शेयर मार्केट पर आधारित है,इसमें न तो न्यूनतम पेंशन की गारंटी है और ने ग्रेच्युटी का प्रावधान है। इस पेंशन पर समय समय पर मिलने वाली मंहगाई व वेतन आयोग का लाभ भी प्राप्त नहीं होता। साथ ही कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपने एनपीएस फंड से 10 वर्ष से पहले राशि नहीं निकाल सकता। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन बीमा कंपनी देंगीं, सरकार को कोई लेना- देना नहीं होगा। यह योजना अनिश्चितताओं का पिटारा है, कर्मचारी के हित इसमें पूरी तरह से असुरक्षित हैं !कुल मिलाकर नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए जी का जंजाल है, इसमें उनका बु?ापा सुरक्षित नहीं है ! पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक हक है, आजीवन शासकीय सेवा करने वाले कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का दायित्व है, वह उससे बच नहीं सकती ! कर्मचारी अब उठ खडा हुआ है, सरकार को अब पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। ज्ञापन देने वालों में संजय जैन, श्रीमती सविता गोयल,पद्मिनी ठाकुर,मनोज करोठिया, आर एल ओझा,राजेश भार्गव, मजबूत सिंह धाकड, देवेंद्र जैन,अविनाश भार्गव, संजय गुप्ता(पंचायत सचिव), श्रीलाल जाटव, सुनील तोमर,मधुसुदन गुप्ता, विनोद सिकरवार, एचपी कटारे, नारायण सिंह यादव, अशोक शर्मा, अशोक कटारे,सुरेंद्र लोधी हेमंत राम भगत, प्रमोद चौबे, गोपाल जाटव,अजय जैन,अरविंद धाकड(पटवारी),मनोज कोली,मुकेश मित्तल, मुकेश मोहन धाकड आदि की मुख्य भूमिका रही।
Tags
कोलारस
