शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र केपी सिंह की कोठी के पास बनी पानी की टंकी से सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने छलांग लगा दी।पुलिस का कहना है कि छात्रा मोबाइल फोन पर बात करते करते पानी की टंकी से कूद गई है। छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई छात्रा प्रियदर्शिनी नगर की रहने वाली बताई जा रही है जिसका नाम साक्षी तिवारी बताया जा रहा है।फिजिकल थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन इससे पहले पुलिस कुछ कर पाती छात्रा ने पानी टंकी से छलांग लगा दी।घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब इस मामले की पड़ताल में जुटी है कि आखिर कूदने से पहले छात्रा अपने मोबाइल फोन से किससे बात कर रही थी
Tags
शिवपुूरी
