मिशन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण हेतु तीन चरणों में चलेगा अभियान

  “राज्य मिशन इन्द्रधनुष” (सघन टीकाकरण सुदृढ़ीकरण पहल) के अंतर्गत तीन चरणों में अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण 5 अक्टूबर, द्वितीय चरण 23 अक्टूबर से 2 नवम्बर तथा तृतीय चरण 23 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलाया जायेगा। अभियान के अंतर्गत टीकाकरण से छूटे हुए पाँच वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती माताओं को चिन्हित कर पूर्ण टीकाकरण का कार्य किया जायेगा। अभियान के तहत चिन्हित क्षेत्रों में एएनएम एवं आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से टीकाकरण का कार्य संपादित किया जायेगा।

    अभियान की मॉनीटरिंग विश्व स्वास्थ्य संगठन, राज्य, संभाग एवं जिला स्तर तक के अधिकारियों द्वारा निरंतर की जायेगी। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म