कोलारस और बदरवास राजस्व विभाग पर पहुंचा फाईनल रिकॉर्ड
फोर लाईन से जुडे किसानो को मिलेगा इसका पूरा लाभ
विवेक व्यास, हरीश भार्गव-कोलारस-कोलारस विधानसभा के अंतर्गत आने बाली फोर लाईन स्थित तहसील कोलारस एवं बदरवास के राजस्व रिकॉर्ड में शीघ्र ही अब फोर लाईन की रेखा दर्ज होने का काम शुरू होने बाला है। हालाकि फोरलाईन निर्माण को कई साल हो गये है लेकिन पूर्व में पदस्थ अधिकारिक अमले उदासीनता और कोलारस विधानसभा के भाजपा एवं कांग्रेस के किसान नेताओ के निठल्ले पन के कारण जो काम वर्षो पहले हो जाना था वो आज दिनांक तक अपने परिणाम तक नही पहुंच सका है।
ज्ञात हो कि कोलारस तहसील के अंतर्गत फोर लाईन की सीमा सेसई से दीघौद तक आती है वहीं बदरवास तहसील की सीमा दीघौद से अटलपुर तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। किन्तु सेसई सडक से अटलपुर तक फोर लाईन के मानचित्र में तो फोर लाईन में दर्ज हो चुकी है और उस रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए वर्षो से पत्र व्यवहार एसडीएम कार्यालय और दोनो तहसीलो में किया गया। लेकिन पूर्व में इसका कोई नतीजा नही निकल सका इसका कारण कोलारस में पूर्व में उदासीन, निठल्ले, दलाल नेताओ की फौज रही है। जिसने जनता के काम को कभी गंभीरता से नही लिया यही कारण है कि वाहरी नेता यहां आकर सिरमोर बन जाते है। वहीं उस समय के एसडीएम और कोलारस बदरवास के तहसीलदारो ने भी केवल मोटी रकमे लेकर बटवारा, नामांतरण, बटांकन, दुरूस्ती सहित अपना पूरा ध्यान लेने-देन में लगाया जिसके चलते बर्तमान प्रशासन मे ंपदस्थ अधिकारियो को उक्त परेशानी का सामना करना पड रहा है।
हालाकि राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेसई से अटलपुर तक के प्रत्येक हल्का के जो फोर लाईन पर स्थित है उसका व्यवस्थित रिकॉर्ड संबंधित आरआई और पटवारियो को दे दिया गया है। चुकि इस समय कोलारस, बदरवास में प्रत्येक हल्के पर एक पटवारी नियुक्त हो गया है और नवीन पटवारियो की नियुक्ती से भी इस काम में तेजी आना तय है क्यो कि सभी नवीन पटवारी तकनीकी रूप से दक्ष है किन्तु जो पुराने पटवारी है वे इस कार्य को करने में अधिक समय लेगे। इस संदर्भ में प्रमाणित जानकारी लेने के लिए कोलारस एवं बदरवास तहसीलदार को फोन लगाया किन्तु सम्पर्क न हो पाने के कारण राजस्व की सही प्रगति की जानकारी नही मिल सकी। हालाकि फोर लाईन के उक्त नक्शे को राजस्व रिकॉर्ड मे ंदर्ज कराने की पूरी जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षको की है तो अब इस काम के परिणाम तक पहुंचने की पूरी आशा है साथ ही फोर लाईन किनारे निवास करने बाले किसानो को भी आधे अनेक कामो में इस रिकॉर्ड का भरपूर लाभ मिलेगा।
इसका क्या लाभ होगा - आगामी समय में जब फोर लाईन रिकॉर्ड राजस्व में दर्ज हो जायेगा। जिसका संकेत लाल रंग की लकीर होती है तो उसके बाद डायवर्सन के बनने बाले नक्शो में आरआई द्वारा यह अंकित हो जायेगा इसके बाद विभाग द्वारा नियुक्त इंजीनियर जो प्लान बनाता है वह इसको अपने प्लान में दर्शा सकता है। जिससे डायवर्सन में सुविधा हो जायेगी। वहीं बैंंकिग संबंधी योजनाओ का लाभ लेने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है, खाशकर फोर लाईन के नजदीक स्वीक्रत पैट्रोल पम्पो के नक्शे बिना इस रिकॉर्ड के कंपनी द्वारा स्वीक्रत नही होते इसका सबसे अधिक लाभ पैट्रोल पम्प संचालको को मिलेगा और नये पैट्रोल पम्प खुल सकेगे। रजिस्ट्री सम्पादित करने के लिए भी इसका उपयोग होगा।
कैसे आया मामला संज्ञान में - विगत दो माह पूर्व भारतीय किसान संघ के जिला सदस्य और पत्रकार विवेक व्यास के संज्ञान में उक्त मामला आया था। इस संदर्भ में जब उन्होने यहां पदस्थ आरआई पवन सिंह से चर्चा की तो उन्होने इसका कोई संतुष्टïीप्रत जबाव नही दिया। जब इसकी जानकारी ली गई तो पता चला इस कार्य के न होने से हजारो किसान प्रभावित हो रहे है और उन्हे कई योजनाओ का लाभ नही मिल पा रहा है। इस संदर्भ में उन्होने किसान हित में एसडीएम आशीष तिवारी से बात कर समस्या को हल कराने की चर्चा की। तभी से इस काम में तेजी आई और अब एक माह के अंदर यह कार्य पूर्ण होगा।
इनका कहना है।
हमने पूरा रिकॉर्ड राजस्व विभाग को उपलब्ध करा दिया है हालाकि पूर्व में ही इस कार्य को हो जाना था लेकिन अब फोर लाईन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए कोलारस और बदरवास राजस्व विभाग को निर्देश दे दिये है आगामी एक माह यह कार्य पूर्ण हो जायेगा।
आशीष तिवारी
एसडीएम कोलारस
इनका कहना है
मैने भी आपसे चर्चा होने के बाद इस संदर्भ में बरिष्ठ अधिकारियो से बात की थी किसानो की समस्या को प्राथमिकता से उठाना और हल करना मैं अपनी जिम्मेदारी समझता हूं। यदि फोर लाईरन रिकॉर्ड राजस्व में दर्ज होने में अब अधिक विलम्ब होता है तो बरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा करूंगा। इस संदर्भ में तेजी से कार्य करने के लिए कोलारस और बदरवास तहसीलदारो से बात करूंगा।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव
हरवीर सिंह रघुवंशी
Tags
कोलारस
