शिवपुरी-गुना वाईपास पर भाजपा समर्थित स्टैण्ड कन्डैक्टरो की गुण्डागर्दी यात्री परेशान


शिवपुरी-शिवपुरी में गुना वाईपास चौराहे पर कई वर्षो से प्राईवेट बस चालको के द्वारा गुण्डो को स्टैण्ड कन्डैक्टर के रूप में तैनात कर रखा है। इन स्टैण्ड कन्डैक्टरो का कार्य बैसे तो सवारियो को बस की जानकारी देना है किन्तु सवारियो को सही जानकारी देने के लिए तैनात किये गये प्राईवेट बस संचालको के स्टैण्न्ड कन्डैक्टर रूपी गुण्डे सवारियो के साथ बाद विवाद से लेकर मारपीट करने से भी परहेज नही करते। हालात इतने खराब हो चुके है कि यदि कोई महिला बस की जगह किसी निजी वाहन में कोलारस अथवा गुना के लिए सवार हो जाये तो उसे हाथ पकड कर नीचे तक उतार देते है। जब इस संबंध में जानकारी चाही गई तो पता चला कि भाजपा के लोगो द्वारा अपने बसो में सवारियो को एकत्रित करने के लिए स्टैण्ड कन्डैक्टर शिवपुरी से लेकर कोलारस, बदरवास, गुना तक तैनात किये गये है जिनका कार्य सवारियो को रोक कर उन्हे बस के टाईम की सही जानकारी देना है किन्तु उक्त स्टैण्ड कन्डैक्टर सवारियो को जानकारी देने की जगह इनके साथ ऐसा व्यवहार करते है मानो वह किसी दूसरे साधन में सवार हो जाये तो दूसरे बाहन चालक से लेकर यात्रीयो के साथ गाली गलोंच एवं मारपीट करने में भी पीछे नही रहते। प्राईवेट बस संचालको द्वारा तैनात किये गये गुण्डो के सवसे ज्यादा शिकार कोलारस के लोग होते है जो कि जल्दी आने के चक्कर में प्राईवेट वाहन अथवा अन्य वाहन से कोलारस आने को प्रयास करते है उनके साथ उक्त कन्डैक्टरो द्वारा गलत व्यवहार किया जाता है। 


आरएसएस कार्यकर्ता आलोक गुप्ता ने फेस बुक पर उठाया सवारियो के साथ गलत व्यवहार का मामला
कोलारस नगर में आरएसएस के कार्यकर्ता आलोक गुप्ता व्यापारी द्वारा गत दिवस फेस बुक पर सवारियो के साथ गुना वाईपास पर प्राईवे बस कन्डैक्टरो की गुण्डागर्दी का सवाल उठाया जिस पर कोलारस सहित आस-पास के अनेक लोगो ने अपनी-अपनी राय व्यक्त की आरएसएस कार्यकर्ता गुप्ता द्वारा उठाये गये सवाल के बाद उनका कहना है कि बस कन्डैक्टर किसी भी संस्था अथवा पार्टी के कार्यकर्ता भले ही हो किन्तु उनके द्वारा सवारियो के साथ किये जा रहे बर्ताव को लेकर शीघ्र पुलिस अधीक्षक एवं यातायात प्रभारी के समक्ष उक्त मामला उठाया जायेगा। जिसके चलते महिला एवं पुरूष यात्रीयो के साथ होने बाले गलत व्यवहार पर अंकुश लगाया जा सके। 


कोलारस की सवारियो को किया जाता प्राईवेट बस कन्डैक्टरो द्वारा अपमानित 

शिवपुरी से कोलारस की दूरी मात्र 25 किलो मीटर के आस-पास है शिवपुरी जिला मुख्यालय होने तथा बसो का पार्याप्त मात्रा में आवागमन होने के कारण प्रति दिन कर्मचारियो से लेकर व्यापारी एवं आम लोग एक हजार से भी अधिक संख्या में शिवपुरी प्रति दिन आते-जाते है। जब कोलारस के यात्रीयो को शिवपुरी जाना होता है तो दस रूपये से लेकर 20 रूपये के किराये में प्राईवेट बसो के कन्डैक्टर यात्रियो को शिवपुरी ले जाते है। किन्तु जब शिवपुरी से कोलारस आना होता है तो कोलारस के लोगो को सीट उपलब्ध नही कराई जाती यहां तक की गुना-बदरवास की सवारी से प्राईवेट बस भर जाने के बाद कोलारस के यात्रीयो को अपमानित कर खडे होकर 10 रूपये की जगह 30 रूपये तक किराया बसूल किया जाता है। कुल मिलाकर शिवपुरी से गुना चलने बाली प्राईवेट बसो के मालिको के  आदेश पर स्टैण्ड कन्डैक्टरो से लेकर प्राईवेट बसो के कन्डैक्टरो द्वारा शिवपुरी से कोलारस आने बाले यात्रीयो को परेशान, अपमानित करने के साथ-साथ अधिक किराया बसूल किया जाता है जिसको लेकर अभी तक एक नही बल्कि हजारो मामले सामने आ चुके है। किन्तु यात्रा पूर्ण होने के बाद यात्री अपने समस्या को भूल जाते है जिसे चलते एक की जगह हजारो यात्री प्राईवेट बसो के गुण्डानुमा कन्डैक्टरो का शिकार हो रहे है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म