खरई RTO बैरियर बना लूट का अड्डा


Image result for trak photo
शिवपुरी के राजस्थान वॉर्डर पर स्थित खरई परिवहन बैरियर पर इन दिनों अराजकता का माहौल बना हुआ है और कभी भी कोई गभीर हादसा यहां घटित हो सकता है जिससे कई जानें जा सकतीं हैं पूर्व में भी इस बैरिमर पर पदस्थ अधिकारी के अबैध दबाव के कारण एक जान जा चुकी है इस बैरियर से रोजाना हजारों ट्रक गुजरते है जिन पर दबाव बनाकर मनमानी बसूली के लिये बैरियर प्रभारी ने बहां गुण्डे पाल रखे हैं बहां से गुजरने बाले ट्रक चालकों से जब भी बात की जाती है तो बह रोते नजर आते हैं और कहते हैं कि सारी कमाई तो यहां पदस्थ अधिकारी ,कर्मचारी गुन्डे खड़े करवाकर लूट लेते हैं अब बच्चों को क्या खिलायें , अब तो आत्महत्या की नौबत आ चुकी है कई बार ट्रक चालकों ने इकटठे होकर बहां बिरोध किया तो गेंगबार के हालात बन गये और बैरियर संचालक के हथियारबन्द गुण्डों के आगे ट्रक चालकों को झुकना पड़ा , ऐसे हालात अब कभी भी फिर बन सकते हैंं क्योंकि कुछ ट्रक चालक अब इन गुण्डों से निबटने के लिये पूरी तैयारी से चलने लगे हैं इस सरेआम की लूटपाट से मप्र की कांग्रेस सरकार की छवि भी काफी खराब हो रही है हमने इस बारे में परिवहन मंत्री गोबिन्द सिंह राजपूत से बात करने की कोशिश की तो अभी उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया  शिबपुरी के कलेक्टर , एसपी को इस मामले पर तुरन्त करनी चाहिये दूसरे राज्यों के यह ट्रक चालक अपने क्षेत्रों में कहते फिरते हैं कि विना पुलिस , प्रशासन की मिलीभगत के स्थायी रूप से गुण्डे रखकर ऐसी लूटपाट कैसे संभव है और आखिर इस बैरियर गैंग के खिलाफ कार्यवाही कौन करेगा बैसे तो हर 6 महीने में बैरियर प्रभारी को बदल दिया जाता है लेकिन वर्तमान प्रभारी रावत किसकी शै पर लम्बे समय से यहां डटे हुये हैं जबकि पीछे बैरियर का प्रभारी बनने बालों की लाइन लगी हुई है ट्रान्सपोर्ट कमिश्नर पर इस मामले में संदेह की उंगलियां उठ रहीं हैं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म