मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, हुआ जनजीवन अस्त् व्यस्त





मंगलबार की तडक़े सुबह मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार दो घंटे तक बारिश हुई। सुबह दस बजे कुछ देर के लिए बारिश बंद हो गई। फिर दोपहर अचानक आसामान में काले बादल छा गए एवं बिजलियों की गडगडाहट के साथ करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे ग्रामीण अंचल में जहां नदी-नाले उफान पर आ गए।जिले के  रन्नौद तहसील में आज दोपहर के समय घने बादलों के साथ एवं भारी बारिश से जगह-जगह नदी नाली ओवरफ्लोल हो गये है, क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से पानी पानी हो गया अकाझिरी से मोहम्मदपुर रोड शिवपुरी रोड पर पड़ने वाला नाला उफान होने से करीब दो घंटे आवागमन बंद रहा ,ग्रामीण निकलने के लिए घंटो इंतजार करते देखे जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। नालों के उफान पर आने और पानी ओव्हर फ्लो होने के चलते कई जगह रास्ते ब्लॉक हो गए। पर बने पुल के दोनो छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शाम तक लोगों का वहां से निकलना मुमकिन नहीं हो सका
 बारिश के बाद  नाले ऊफान पर आ गये थे।  मोहम्मदपुर पर पडने वाले नाला के पुल पर घुटने तक पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। इस दौरान वाहनों का आवागमन चल रहा था जब शाम को पानी का बहाव कम हुआ तो धीरे-धीरे लोगों को सहारा देकर पुल पार कराया गया। बारिश ने निगम प्रशासन की ओर से नालियों की साफ-सफाई के दावे की पोल खोल कर रख दी।नालियों चोक होने से सडक़ों पर भी लबालब पानी भर गया।सडक़ से पानी निकलने के बाद भी लोगों की फजीहत हुई। पानी निकलने के बाद सडक़ पर पसरी नाली की गंदगी पैदल राहगीरों की परेशानी का सबब बना।
बीते एक सप्ताह से तेज धूप के साथ उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। किसानों को भी फसल की चिंता सताने लगी थी। रविवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं फसल को भी सिंचाई मिल गया। बारिश से खासतौर पर धान की फसल को बड़ी राहत मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म